Breaking National Politics

गाली-गलौच पर उतरे मोदी सरकार के संस्कृति मंत्री, प्रियंका गांधी को बताया राहुल की ‘पप्पी’

गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की ‘पप्पी’ बताया।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ये बयान गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सिकंदराबाद विधानसभा में दिया। उन्होंने राहुल-प्रियंका के साथ मायावती और अखिलेश यादव को भी निशाना बनाया।

महेश शर्मा यहां एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। महेश शर्मा ने कहा कि, ‘वो पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। मायावती, अखिलेश, पप्पू और वो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। क्या वो पहले देश की बेटी नहीं थी क्या, क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या…अब नहीं है क्या.. आगे नहीं रहेगी क्या.. क्या नया लेकर आई हो।’

महिलाओं के लिए अपशब्द इस्तेमाल करना यही ख़त्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है?

बीजेपी नेता पार्टी के प्रति अपनी वफादारी नहीं भूले। उन्होंने पीएम मोदी को बब्बर शेर बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश में दुबारा बीजेपी की सरकार आई तो पापियों और भ्रताचारियों का इलाज होगा साथ ही पाकिस्तान का भी। महेश शर्मा द्वारा ये ब्यान तब आ रहा है जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है की उन्हें राजनीती में प्रियंका गाँधी की एंट्री से फर्क नहीं पड़ता।

योगी ने 16 मार्च को कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीती में कदम रखने से उत्तरप्रदेश के अंदर बीजेपी के चुनाव नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। योगी ने उत्तरप्रदेश में बसपा और सपा के गठबंधन को भी ख़ारिज किया था।

लेकिन महेश शर्मा के बयानों कसे पता चलता है की प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से बीजेपी में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। साथ ही महिलाओं पर दिए उनके बयानों से महिलाओं को लेकर उनकी और उनकी पार्टी की असंवेदनशील सोच का पता चलता है।

9 Replies to “गाली-गलौच पर उतरे मोदी सरकार के संस्कृति मंत्री, प्रियंका गांधी को बताया राहुल की ‘पप्पी’

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
WhatsApp