दिल्ली के मायापुरी की कबाड़ मार्केट में सीलिंग का विरोध कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। पुलिस की इस पिटाई में कई व्यापारी बुरी तहर ज़ख्मी हुए हैं।
दरअसल, शनिवार को मायापुरी की कबाड़ मार्केट में एमसीडी की टीम पुलिस के अलावा सीआरपीएफ और आइटीबीपी के जवानों के साथ सीलिंग के लिए पहुंची थी। लेकिन जब टीम ने यहां कार्रवाई शुरु की तो उसे व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद फोर्स ने विरोध कर रहे व्यापारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सुरक्षाबल की बर्बरता को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। सुरक्षाबल के जवान व्यापारियों पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे हैं। इस वीडियो में सुरक्षाबल के जवानों को व्यापारियों पर पथराव करते भी देखा जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा है कि जो व्यापारी पुलिस के लाठीचार्च से भाग रहे हैं, उनपर सुरक्षाबल के जवान पथराव कर रहे हैं। इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया। बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा”।
केजरीवाल ने आगे लिखा, “चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठी चार्ज? भाजपा साफ़ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ”। हालांकि इस मामले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सीलिंग का विरोध कर रहे व्यापारी भी सुरक्षाबल के जवानों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
stromectol order – buy ivermectin 3mg tegretol 200mg cost